भद्रवाड़ की पूनम ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा में ऑल इंडिया में प्राप्त किया 102वां रैंक
उपमंडल सरकाघाट की पंचायत भद्रवाड़ के कलेहड़ी गांव की पूनम शर्मा ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की ओर से आयोजित नर्सिंग ऑफिसर भर्ती कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा नोर्सेट) में ऑल इंडिया 102वां रैंक हासिल किया। अब वे एम्स बठिंडा में बतौर नर्सिंग ऑफिसर सेवाएं देंगी। पूनम ने इससे पहले भी तीन बार परीक्षा पास की है। इस समय पूनम संधोल खंड धर्मपुर में बतौर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सेवाएं दे रही हैं। पूनम ने भद्रवाड़ स्कूल से बारहवीं तक पढ़ाई की है। इसके बाद बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई सुंदरनगर कॉलेज से पूरी की है।
पूनम अपनी सफलता का श्रेय पिता कृष्ण चंद एवं माता कमला देवी तथा अपने अध्यापकों को देती हैं।












