नशे को लेकर पुलिस ने 20 स्कूलों में करवाई पेंटिंग नारा लेखन और भाषण प्रतियोगिता
थाना सरकाघाट के तहत 20 सरकारी व निजी स्कूलों में नशा कारण और निवारण विषय पर दो केंद्रों राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरकाघाट व नबाही में पेटिंग, भाषण तथा कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन सरकाघाट पुलिस द्वारा किया गया, जिसमें दोनों केंद्रों पर इन 20 स्कूलों में प्रथम रहे। प्रतियोगियों में 60 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नबाही केंद्र में हुई पेंटिंग प्रतियोगिता में क्रमश: शानवी गुप्ता सीसे स्कूल स्कूल चंदेश प्रथम, जागृती राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नबाही द्वितीय तथा अंजना देवी सीसे स्कूल थौना तृतीय स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में रितिका सीसे स्कूल नबाही प्रथम, मुस्कान सीसे स्कूल हवाणी द्वितीय तथा किशु सीसे स्कूल थौना, निर्जला सीसे स्कूल गैहरा तृतीय स्थान पर रही। इसी केंद्र में कविता पाठ में सुरजीता सीसे स्कूल थौना की प्रथम, स्वाती सीसे स्कूल गैहरा द्वितीय स्थान तथा शिवानी सीसे स्कूल थौना तृतीय स्थान पर रही। इसी विषय पर सीसे स्कूल सरकाघाट केंद्र में क्रमश: पेंटिंग में अर्पणा प्रथम स्थान हिमालयन पब्लिक स्कूल सरकाघाट, आशया द्वितीय स्थान सीसे स्कूल सरकाघाट तथा ओशिका सीसे स्कूल देव ब्राडता, आदित्य शर्मा नव ज्योति स्कूल सरकाघाट क्रमश: तृतीया स्थान पर रहे। इसी केंद्र में भाषण प्रतियोगिता में सीसे स्कूल चोलथरा की यति प्रथम स्थान, इशिका सीसे स्कूल सरकाघाट व वंशिका सीसे स्कूल देव ब्राडता क्रमश: द्वितीय स्थान तथा शृंखला हिमालयन पब्लिक स्कूल सरकाघाट तृतीय स्थान पर रही। इसी केंद्र में कविता पाठ में अद्वैता सीसे स्कूल सरकाघाट में प्रथम स्थान, नैंसी सीसे स्कूल बगडा गलू द्वितीय तथा आंचल नव ज्योति सरकाघाट तृतीय स्थान पर रही। उपरोक्त विषय पर प्रथम स्थान पर रहे छात्रों का अब उपमंडल स्तर पर प्रतियोगिता करवाई जाएगी। उसके उपरांत विजेताओं को जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा नगद इनाम से सम्मानित किया जायेगा। दोनों केंद्रों पर प्रतियोगियों को डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम द्वारा इसी विषय पर सम्बोधित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान दोनों स्कूलों के प्रधानाचार्य व एसएचओ सरकाघाट मौजूद रहे।












