ईद के जश्न में बच्चों के संग खेले क्रिकेट, दी गले लगाकर मुबारकबाद
अखिल भारतीय दलित पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग परिषद के महासचिव एवं राज्य प्रवक्ता चमन राही ने ईद के पावन अवसर पर मौलाना अब्दुल कलाम आजाद स्कूल, डीनक में बच्चों संग ईद मनाई। चमन राही ने बच्चों के साथ समय बिताया, उन्हें गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और साथ ही क्रिकेट भी खेला। उनके इस सादगीपूर्ण और आत्मीय व्यवहार ने बच्चों के चेहरों पर मुस्कान ला दी। इस मौके पर मोहम्मद इरशाद, सूरज संधू, संजय गुप्ता और विवेक तलवार जैसे समाजसेवी भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर बच्चों के साथ त्योहार की खुशियाँ साझा कीं और आपसी एकता, भाईचारे व सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया। चमन राही ने कहा कि ऐसे त्योहार हमें नफरत नहीं, मोहब्बत सिखाते हैं और हमें हर वर्ग व समुदाय को साथ लेकर चलना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को मिठाइयां वितरित की गईं और बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इस आयोजन ने समाज में भाईचारे की मिसाल कायम की और सबके दिलों को जोड़ा।












