बैजनाथ-पपरोला रेलवे स्टेशन पर वीर सैनिकों की फोटो गैलरी स्थापित
बैजनाथ-पपरोला रेलवे स्टेशन के पुन: निर्माण के उद्घाटन के अवसर पर भारतीय रेलवे की ओर से सैनिकों के प्रति सम्मान को दर्शाती हुई फोटो गैलरी स्थापित की। इसमें प्रदेश के पहले परमवीर चक्र विजेता मेजर मेजर सोमनाथ, कैप्टन विक्रम बत्रा, कैप्टन सौरभ कालिया सहित कई वीर सैनिकों के चित्र स्थापित किया। इसका लोकार्पण कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के सांसद राजीव भारद्वाज और इंदु गोस्वामी ने किया। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा और रेल मंडल जम्मू के प्रबंधक विवेक कुमार ने कहा कि भारतीय रेलवे हमेशा ही सैन्य और अर्धसैनिक बलों के प्रति सम्मान की वचनबद्धता को निभाती आई है। जम्मू रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्यिक प्रबंधक उचित सिंघल बाकायदा दर्शकों को वीर सैनिकों की बहादुरी और शौर्य का बखान नजर करते आए। रेलवे विभाग ने रेलवे स्टेशन में वीर सैनिकों के लिए अलग से बैठने के लिए बेंच लगाए गए। वहीं, बैजनाथ-पपरोला रेलवे स्टेशन के उद्घाटन के मौके पर विधायक किशोरी लाल और पूर्व विधायक मुल्कराज प्रेमी एक ही सोफे पर विराजमान हुए। आपस में बातचीत भी करते नजर आए। किशोरी लाल ने कहा कि राजनीति में मतभेद होना एक संभाविक प्रक्रिया है, लेकिन विकास के मामलों और सामाजिक जीवन में मनभेद नहीं होने चाहिए।












