जान जोखिम में डाल नेरचौक राष्ट्रीय उच्च मार्ग पार करते मेडिकल जाते लोग
नेरचौक स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के यहां हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों से लोग इलाज करवाने आते हैं और व्यस्त राष्ट्रीय उच्च मार्ग नं 21 को पार करने में बड़ा ही जोखिम उठाते हैं। भंगरोटू गांव के निकट नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत आते इस भीड़भाड़ वाले इलाके में यातायात भी भारी भरकम रहता है ऐसे में मार्ग पार करने में बहुत इंतजार करना पड़ता है और समय गंवाने वाले मरीज लोग आदि बहुत परेशानी झेलने को मजबूर होते हैं जबकि इस सार्वजनिक स्थान पर लोगों की सुविधा के लिए आर पार जाने के लिए भूमिगत पैदल पार पथ या फ्लाईओवर बनाने की मांग लंबित पड़ी है मगर अभी तक इस दिशा में संबंधित विभाग तथा कई आई गई सरकारों ने गंभीरता न दिखाते हुए कतई कार्य नहीं किया जिससे लोगों में भारी रोष व्याप्त है। लोगों ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं मंडी की सांसद कंगना रनौत से पुरजोर मांग की है कि शीघ्र ही उक्त मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के यहां आर -पार जाने के लिए फ्लाईओवर आदि निर्मित करने के लिए कारगर कदम उठाए जाएं।












