भत्ते के एरियर को लेकर पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक, राज्य के चुनाव पुरानी कार्यकारिणी की अधिसूचना पर ही किए जाएं
पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन चच्योट खंड गोहर कार्यकारिणी की मासिक बैठक वन विश्रामगृह चैलचौक में प्रधान दिलीप कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें जिला मंडी के प्रधान हरीश शर्मा, धनोटू सेगली के प्रधान दिले राम ठाकुर, सेवानिवृत्त डीएफओ सोमदत्त ठाकुर तथा अन्य समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस मौके पर समस्त पेंशनरों द्वारा डीए की किस्त तथा वर्ष 2016 से 2022 तक सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के भते का एरियर तथा मेडिकल बिलों के भुगतान न होने पर रोष व्यक्त किया गया। वहीं सरकार से आग्रह किया गया कि पेंशनरों की देनदारी का तुरंत भुगतान करें। इसके अलावा सर्वसम्मति के प्रस्ताव पास किया गया कि राज्य के चुनाव पुरानी कार्यकारिणी की अधिसूचना पर ही किए जाएं। जिसको लेकर हरीश शर्मा ने अवगत कराया कि चुनाव जल्दी से जल्दी करवा दिए जाएंगे।












