महाराष्ट्र के सरकारी पाठ्यक्रम में शामिल हुई पवन चौहान की बाल कविता
महादेव गांव के साहित्यकार पवन चौहान की साहित्यिक उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। उनकी बाल कविता ‘पता करो जी’ को महाराष्ट्र राज्य पाठ्यपुस्तक निर्मिती व अभ्यासक्रम संशोधन मंडल, पुणे ने अपने पाठ्यक्रम में शामिल किया है। उनकी इस कविता को महाराष्ट्र राज्य के पहली कक्षा के लाखों विद्यार्थियों को ‘बाल भारती’ हिन्दी की पाठ्यपुस्तक में सत्र 2025-26 से पढ़ाया जा रहा है। इस कविता को सरकारी और निजी विद्यालयों के विद्यार्थी पढ़ेंगे।












