सभी गैस उपभोक्ताओं के लिए अब ई-केवाईसी करवाना होगा अनिवार्य
अब सभी गैस उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य हो गया है। आने वाले समय में पूरी कार्यप्रणाली डिजिटल होने वाली है। इसलिए सभी उपभोक्ता अपनी ईकेवाईसी सुनिश्ति कर लें। इंडेन गैस सर्विस सुन्दरनगर के संचालक एवं कामाक्षा गैस एजेंसी सुंदरनगर के प्रबंध निदेशक दीपक शर्मा ने बताया कि उपभोक्ता अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से गैस बुकिंग के लिए 84549-55555 नंबर पर मिस्ड कॉल करें, लेकिन ये मिस्ड कॉल उस दिन ही करें जब गैस की गाड़ी आपके क्षेत्र में आ रही हो। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता मैसेज बॉक्स में चार अंकों का डिजिटल ओटीपी कोड आएगा। उसे डिलीवरी ब्वॉय को नोट करवा कर आप गैस सिलिंडर प्राप्त कर सकेंगे। आप डिजिटल माध्यम से ऑनलाइन बिल का भुगतान अपनी सुविधानुसार करने का प्रयास करें। आने वाले समय में पूरी कार्य प्रणाली डिजिटल हो जाएगी। इसलिए सभी गैस उपभोक्ताओं को ईकेवाईसी करवाना अनिवार्य है। ऐसा नहीं होने पर गैस कनेक्शन स्वतः कट जाएगा। कामाक्षा गैस एजेंसी सुंदरनगर के प्रबंध निदेशक दीपक शर्मा ने सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि यदि हॉज-पाइप पांच साल से पुरानी हो चुकी है, या अनाधिकृत विक्रेता से ली गई है, तो अतिशीघ्र बदल दें क्योंकि ये आपकी व परिवार की सुरक्षा के लिए बेहद आवश्यक है। इसके अलावा अगर कोई भी उपभोक्ता किसी भी प्रकार की जानकारी लेना चाहता है तो गैस कार्यलय सुन्दरनगर 01907-262900 नंबर पर फोन कर सकता है।












