गोहर विकास खंड की पंचायत समिति के वार्डवार आरक्षण की अधिसूचना जारी
एसडीएम गोहर एवं प्राधिकृत अधिकारी बचित्र सिंह ठाकुर ने एक अधिसूचना जारी करते हुए पंचायत चुनाव 2025 के लिए पंचायत समिति गोहर के 16 वार्डों का आरक्षण रोस्टर घोषित कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार वार्डों को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जाति महिला, महिला तथा अनारक्षित श्रेणियों में विभाजित किया गया है। अनारक्षित श्रेणी में मझोठी, शाला, धिश्ती, जहल और सेरी वार्ड शामिल हैं। महिला श्रेणी में बस्सी, परवाड़ा, शिल्हणु, कोटला खनोला और स्यांज वार्ड आरक्षित किए गए हैं। अनुसूचित जाति श्रेणी के अंतर्गत तांदी, बासा और गोहर वार्ड आएंगे, जबकि नौण, चैलचौक और नांडी वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं।












