हिमाचल में आधुनिक तकनीकों को किसानों तक पहुंचाने के लिए एमओयू
जल संरक्षण और आधुनिक सिंचाई तकनीकों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ड्रिपटेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और हिमाचल एग्रीकल्चर इनपुट के बीच एक समझौता ज्ञापन साइन किया गया है। यह समझौता ड्रिपटेक इंडिया की अत्याधुनिक लेजर स्प्रे पाइप, इनलाइन ड्रिप तथा ऑनलाइन ड्रिप सिस्टम को हिमाचल प्रदेश में प्रसारित करने और किसानों तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है। इस समझौते पर ड्रिपटेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के महाप्रबंधक बी.डी. काटकर और हिमाचल एग्रीकल्चर इनपुट के प्रबंध निदेशक संजय भारद्वाज ने हस्ताक्षर किए। इस सहयोग से राज्य के किसानों को जल की बचत करने, सिंचाई दक्षता बढ़ाने तथा उत्पादन लागत कम करने में मदद मिलेगी। यह तकनीकी साझेदारी हिमाचल प्रदेश में टिकाऊ और स्मार्ट कृषि की दिशा में एक सशक्त पहल मानी जा रही है। हिमाचल एग्रीकल्चर इनपुट और ड्रिपटेक इंडिया मिलकर आधुनिक सिंचाई प्रणालियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम, डेमो और जागरूकता शिविर भी आयोजित करेंगे, जिससे अधिक से अधिक किसान इसका लाभ उठा सकें।












