हिम आंचल पैंशनर संघ की मासिक बैठक जोगिंद्रनगर में संपन्न, सदस्यता अभियान को लेकर दिखा उत्साह
हिम आंचल पैंशनर संघ इकाई जोगिंद्रनगर-चौंतड़ा खण्ड की मासिक बैठक आज मिनी सचिवालय जोगिंदर नगर के सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रधान नेक राम शास्त्री ने की।
बैठक में सदस्यता अभियान को जोरदार ढंग से चलाने का निर्णय लिया गया। नेक राम शास्त्री ने कहा कि जोगिंद्रनगर-चौंतड़ा खण्ड से अधिक से अधिक संख्या में पैंशनर सदस्य बनें, ताकि जिला मंडी में आगामी राज्य स्तरीय चुनावों में क्षेत्र की प्रभावशाली भूमिका सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने उपमंडल के सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों से अपील की कि वे संगठन की मजबूती हेतु अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। नेक राम शास्त्री ने बताया कि जिला स्तरीय चुनाव 15 मई तक संभावित हैं, जिसके लिए सभी सदस्यों को तैयार रहने का आह्वान किया। बैठक में उपस्थित पैंशनर सदस्यों ने पाकिस्तान में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सेना की कार्रवाई का स्वागत किया और पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की हत्या का करारा जवाब देने के लिए सेना के पराक्रम को नमन किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि पूरा देश सेना के साथ खड़ा है और उनके साहस पर गर्व करता है। बैठक की शुरुआत में महासचिव रमेश पठानिया ने हाल ही में दिवंगत पैंशनर सदस्य हरवंश लाल ठाकुर (वनरक्षक), रूप सिंह और कु. कृष्णा मेहता (JBT) को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा।
बैठक में जिला उपप्रधान रविन्द्र शर्मा, मुख्य सलाहकार सुभाष ठाकुर, खण्ड वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश वर्मा, गोपाल चंद शर्मा और दान सिंह ठाकुर ने संगठन की मजबूती पर अपने विचार रखे।
इस अवसर पर चतर सिंह भंगालिया, शम्भू राम जसवाल, भगत राम वर्मा, राज कुमार वालिया, शरद सिंह ठाकुर, चमेल सिंह ठाकुर, हरदेव सिंह राणा, रोशन लाल ठाकुर, बलदेव सिंह ठाकुर, राजमल ठाकुर, मान सिंह वर्मा, सरण दास, नारायण सिंह राणा, राम सिंह यादव, नरेंद्र सिंह ठाकुर, बेली राम वर्मा, दान सिंह और दयाल सिंह ठाकुर सहित अनेक पैंशनर भाई उपस्थित रहे।