विधायक का धरने पर बैठना महज़ एक ड्रामा : चौहान
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं अधिवक्ता अजय चौहान के अनुसार धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर का आधी रात को धरने पर बैठना महज़ एक ड्रामे जैसा है। उन्होंने बताया कि धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में पिछले लंबे समय से सड़कों की हालत ख़राब है और लेकिन विधायक को इन सभी की याद बरसात बीत जाने के बाद याद आ रही है। चौहान ने कहा कि बेहतर होता अगर स्थानीय विधायक धर्मपुर क्षेत्र के अंदर काटी गई करोड़ों की लकड़ियों की जांच करवाने के लिए धरने पर बैठते या जिन लोगों के सड़क निर्माण के दौरान लोगों के घर भूस्खलन की जद में आ गए समय रहते उनके लिए धरना प्रदर्शन करते।












