विधायक बल्ह ने पेयजल, सिंचाई सुविधा एवं बाढ़ नियंत्रण जैसी समस्याओं को लेकर जल शक्ति विभाग से की बैठक
बल्ह विधानसभा में पेयजल सिंचाई सुविधा एवं बाढ़ नियंत्रण जैसी समस्याओं पर विधायक इंद्र सिंह गांधी ने अधिषाशी अभियन्ता, जल शक्ति मण्डल बग्गी के साथ एक बैठक की बैठक में भाजपा नेरचौक मंडल के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, एससी मोर्चा के अध्यक्ष जीवन चौहान सहित कार्यकर्ता भी शामिल हुए जिसमें विधायक ने लगभग 20 से अधिक बिंदुओं पर चर्चा कर जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से सुनिश्चित समय में सुधारात्मक कदम उठाकर कार्य करने के निर्देश जारी किए विधायक द्वारा एक-एक बिंदु को लेकर विभागीय अधिकारियों से चर्चा कर उसकी वस्तु स्थिति को जाना और सभी के कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा इंद्र सिंह गांधी ने सेकड़ नाला चैनालाईजेशन की वास्तविक क्या है तथा इसका कार्य कब तक शुरू किया जाएगा, नगर परिषद नेरचौक व नगर पंचायत रिवालसर में सिवरेज़ की वास्तविक स्थिति क्या है तथा इसका कार्य कब तक हो पाएगा,पी सी हैविटेशन बठाहण की वास्तविक स्थिति क्या है,
एल आई सी मलवाणा जिसके टैण्डर अवार्ड हो चुके हैं इसकी वास्तविक स्थिति क्या है,एल डब्लयू एस एस घट्टा, खान्दला, सकरोहा नैणा माता स्कीम की वास्तविक स्थिति क्या है, ग्राम पंचायत हल्यातर गांव बुराहली को एन डी बी स्कीम से कब तक जोड़ा जाएगा, घट्टा छपड़ोहल बहाव सिंचाई स्कीम की वास्तविक स्थिति क्या है। इसका कार्य कब तक पूर्ण कर लिया जाएगा, विधानसभा में विभिन्न स्थानों पर बने ओबर हैड टैंक जो कि गांव नकीया डडौर, ढांगू, नेरचौक व घट्टा में बने हुए हैं। इनकी वास्तविक स्थिति क्या है, जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जिन व्यक्तियों ने आवेदन किया है उन्हें कब तक पानी के कुनैक्शन उपलब्ध करवाये जाएगें व इसकी वास्तविक स्थिति क्या है, ग्राम पंचायत दरव्यास के गांव थिन्ना बागलू टैंक में पानी है परन्तु लंगवारू व घौड़ी फाट में लगभग 2 महीनों से पानी नहीं है तथा दौलत राम, सोहन सिंह व माया देवी इत्यादि के नये कुनैक्शन कब तक लगाए जाएगें, गांव धार त्राम्बि में ढमेशवर राम व मुकेश कुमार आदि को कई दिनों से पानी नहीं आ रहा है, इन्हें पानी कब तक उपलब्ध हो पाएगा, पूर्व उप प्रधान ग्राम पंचायत सरध्वार हिम्मत राम को 15 से 20 दिनों में पानी एक बार आ रहा है। इनकी पानी की समस्या का समाधान कब तक हो पाएगा, एल डब्ल्यू एस एस छिक्का खड्ड से सरध्वार भरेड़का मेन टैंक से गांव सरघ्वार तक पाईप लाईन बिछाने बारे, पंचायत चण्डयाल हरिजन बस्ती रठोहा में पानी की नई पाईप लाइन बिछाई जा रही है,
एल डब्ल्यू एस एस गागल की वास्तविक स्थिति क्या है, पूर्ण चंद गोविंद राम गांव छातडू ने लगभग 6 महीने पहले पानी के कुनैक्शन हेतू ऑनलाइन आवेदन किया है इसकी वास्तविक स्थिति क्या है तथा इसे कब तक पानी का कुनैक्शन लगेगा, तिलक राज सपुत्र लोहार सिंह ने गांव घट्टा में टैंक बनाने हेतु अपनी जमीन दी है तथा विभाग ने इन्हें नौकरी का आश्वासन दिया है। विभाग कब तक इसे नौकरी दे रहा है, गांव घौड़ व मझयाहली में पानी की बड़ी समस्या है विभाग कब तक इस समस्या का समाधान कर रहा है, एच पी आर आई वल्ड़ बैक के अन्तर्गत रोड़ कंस्ट्रक्शन रोड़ के किनारे लगे हुए हैण्डपम्पों को कब तक रिस्टोर कर रही है। क्या विभाग में इसके लिए धनराशि जमा की जा चुकी है, डहणू सड़क के निर्माण कार्य पानी की पाइपें टूटने की वजह से गांव बाल्ट व महोटला में लगभग डेढ़ सप्ताह से पानी नही आ रहा है। इसका समाधान कब तक किया जाएगा। तथा बैंगलोर तो माझ्यावर नाले के चैनल लाइजेशन का मुद्दा भी उठाया इसके लिए उन्होंने विधायक प्राथमिकता में लगभग 7 करोड़ 26 लाख रुपए की डीपीआर प्रदेश सरकार को भेजी है की वस्तु स्थिति बारे में भी जानना चाहा अधिशासी अभियंता संदीप चौधरी ने सभी पहलू में से कुछ एक का समाधान कर दिया तथा कुछ एक पहलुओं की वस्तु स्थिति जानने के लिए स्वयं निरीक्षण करने की बात कर सभी योजनाओं को वास्तविक रूप से जनता को लाभ मिल पाए प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने का आश्वासन दिया बैठक में सहायक अभियंता सबडिवीजन रिवालसर राजकुमार शर्मा तथा सहायक अभियंता सबडिवीजन बग्गी विनय कुमार भी उपस्थित रहे।












