जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक 29 सितम्बर को
जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीएलआरसी) एवं जिला परामर्शदात्री समिति (डीसीसी) की बैठक 29 सितंबर को डीआरडीए कॉन्फ्रेंस हॉल मंडी में होगी। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन करेंगे। एलडीएम मंडी चंद्र प्रकाश ने बताया कि बैठक में बैंकों के जिला समन्वय अधिकारी (डीसीओ), भारतीय रिजर्व बैंक, नाबार्ड और विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। सभी बैंक एवं विभाग अपनी-अपनी रिपोर्ट के साथ भाग लेंगे।












