राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए मंडी टीम का ट्रायल संपन्न, मंडी में 20 से 22 सितंबर तक होगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता
जिला मंडी अंडर 14 गर्ल्ज बास्केट बॉल टीम के लिए चयन के लिए ट्रायल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलद्वाड़ा के खेल मैदान में आयोगित किया गया, जिसमें पूरे जिला मंडी से 30 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें से जिला मंडी की 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया, जोकि अंडर 14 सब-जूनियर गर्ल्स एंड बॉयज की बास्केटबॉल का टूर्नामेंट जो कि आज की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी में 20 से 22 सितंबर तक आयोजित होगी में भाग लेंगी। इस चयन में अशोक शर्मा महासचिव, तकनीकी अधिकारी राजू खान, राष्ट्रीय खिलाड़ी पंकज नेगी, चयन समिति, अजय ठाकुर की निगरानी में इस चयन प्रक्रिया को पूरा किया।












