वॉलीबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मंडी ने उना को हराया
कबड्डी का सेमीफाइनल मुकाबला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जिला सोलन और कांगड़ा के मध्य खेला गया, जिसमें औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जिला सोलन ने जिला कांगड़ा को हरा दिया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मुकाबला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जिला मंडी और जिला ऊना के मध्य खेला गया, जिसमें जिला मंडी ने जिला ऊना को हराया। बैडमिंटन प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जिला ऊना और जिला कुल्लू के मध्य खेला गया, जिसमें जिला ऊना ने जिला कांगड़ा को हराया। खो-खो प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जिला मंडी और जिला शिमला के मध्य खेला गया, जिसमें औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जिला शिमला ने जिला मंडी को हराया। एथेलेटिक्स प्रतियोगिता 100 मीटर दौड़ में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जिला कांगड़ा के नीरज प्रथम स्थान, 200 मीटर में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जिला चंबा के वरुण कपूर प्रथम स्थान। 400 मीटर में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जिला शिमला के मोहन लाल प्रथम स्थान। 800 मीटर में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जिला चंबा के अभिषेक प्रथम। 1500 मीटर में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जिला चंबा के अभिषेक प्रथम स्थान हासिल किया।












