हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों की बड़ी मांग, पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की उठी आवाज
हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों ने राज्य में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह (फाइव-डे वीक) लागू करने की मांग उठाई है। सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात कर कहा कि इससे कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ेगी, तनाव कम होगा और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
संगठन का दावा है कि फाइव-डे वीक लागू होने से सरकार को हर साल करीब 100 करोड़ रुपये की बचत हो सकती है। सरकारी वाहनों के कम उपयोग और कार्यालयों में बिजली व अन्य संसाधनों की खपत घटने से खर्च में कमी आएगी।
कर्मचारियों ने यह भी प्रस्ताव दिया है कि यदि पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू किया जाता है, तो वे प्रतिदिन एक घंटा अतिरिक्त काम करने के लिए भी तैयार हैं।






