मझवाड़ पंचायत प्रधान ने मृतक बंशी लाल के परिजनों को दी सांत्वना
मझवाड़ पंचायत प्रधान अमर चंद ने सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले बंशी लाल पुत्र टोडर सिंह गांव सायरी मझवाड़ तहसील सदर मंडी के घर जाकर शोक व्यक्त कर पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। इस मौके पर खेम सिंह, परमा राम, पवन ठाकुर, भूप ठाकुर व भारती देवी ने भी शोक व्यक्त कर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। बता दें कि शहर के साथ खलियार में कटौला रोड चौक पर गत गुरुवार शाम को एक हादसे में ट्रक से कुचले जाने पर स्कूटी सवार 40 वर्षीय बंशी लाल की मौत हो गई थी। हादसा इतना भयंकर था कि दुपहिया सवार का सिर फट गया और लोथड़े बाहर आ गए। एक बाजू भी बुरी तरह से कुचला गया था। इस घटना से मंडीवासी आक्रोशित हैं। गौर हो कि कंप्यूटर और सीसीटीवी का काम करने वाले मझवाड़ निवासी बंसीलाल काम से वापस लौट रहे थे। मृतक बंशीलाल अपने पीछे बुजुर्ग मां-बाप, पत्नी और 9 साल की बिटिया छोड़ गए हैं।












