विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लॉर्ड कान्वेंट स्कूल ने निकाली जागरूकता रैली
लॉर्ड्स कान्वेंट स्कूल सरकाघाट में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर तंबाकू निषेध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल में बच्चों ने वाद विवाद प्रतियोगिता, नाटक, भाषण, कविताओं से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। बच्चों ने स्कूल के प्रांगण से मुख्य बाजार तक रैली निकाली और लोगों को तंबाकू व धूम्रपान नहीं करने का संदेश दिया। इस रैली में बच्चों के साथ-साथ अध्यापकों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य सपना बराड़ी ने बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया और जीवन में कभी नशा नहीं करने की प्रेरणा दी।












