लोहारा स्कूल की छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोहारा की छात्राओं ने आत्मरक्षा के गुर सीखे कोच सेन ओवरसीज हरीश कुमार ने स्कूल में कक्षा 6 से 12 तक की लड़कियों को प्रशिक्षण दिया। समग्र शिक्षा रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के समापन पर स्कूल प्रिंसिपल हिम्मती देवी ने सभी गर्ल्स का मार्गदर्शन किया और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र भी सौंपे। हिमाचल प्रदेश में सेन ओवरसीज द्वारा निरंतर दी जा रही गर्ल्स को सेल्फ डिफेन्स ट्रेनिंग को हम उत्तम मानते है और हम उनकी पूरी टीम का धन्यवाद करते है की वे ऐसे ही गर्ल्स को जीवन में प्रशिक्षित करते रहे। इस मौके पर स्कूल के अन्य अध्यापक व अध्यापिकाए है भी मौजू रहे।












