जोगिंद्रनगर के खड़िहार पंचायत के बगडैणा गांव में फिर लैंडस्लाइड, दो घरों पर संकट गहराया
जोगिंद्रनगर के ग्राम पंचायत खड़िहार के बगडैणा गांव में एक बार फिर लैंडस्लाइड से दहशत का माहौल बन गया है। 30 जून, 2025 को हुई बड़ी लैंडस्लाइड के बाद अब दोबारा हुई इस घटना से दो घरों पर संकट और गहरा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि राज कुमार और दूनी चंद के परिवार पिछले तीन महीनों से लगातार सदमे में हैं। हालात यह हैं कि दोनों परिवार अपने ही घरों में रात बिताने से डर रहे हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन और सरकार से गुहार लगाई है कि प्रभावित परिवारों को त्रिपाल जैसी आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई जाए और घरों को बचाने के लिए ठोस रोकथाम के उपाय किए जाएं।गांववासियों का कहना है कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है। अब सबकी निगाहें प्रशासन की ओर टिकी हैं कि वह कब तक राहत और सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित करता है।












