कुलदीप सिंह पठानिया ने तपोवन विधानसभा परिसर में की तैयारियों की समीक्षा
हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि 30 जून व 1 जुलाई को धर्मशाला स्थित तपोवन भवन प्रथम राष्ट्र मंडल संसदीय संघ सम्मेलन भारत क्षेत्र-॥ के आयोजन का गवाह बन इतिहास रचेगा। कुलदीप सिंह पठानिया ने ये बात आज धर्मशाला के तपोवन विधानसभा परिसर में राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ सम्मेलन भारत क्षेत्र - ॥ के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करने के बाद कही। पठानिया ने कहा कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ वार्षिक सम्मेलन भारत क्षेत्र-॥ का शुभारंभ करने के लिए लोक सभा अध्यक्ष एवं राष्ट्र मंडल संसदीय संघ भारत के अध्यक्ष ओम बिरला 30 जून को धर्मशाला पहुंच रहे हैं। उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू , राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्धन चैहान तथा उपाध्यक्ष विधान सभा विनय कुमार भी मौजूद रहेंगे।
एक जुलाई को होगा सम्मेलन का समापन
पठानिया ने कहा कि स्मेलन का समापन समारोह 1 जुलाई को 3:00 बजे होगा तथा हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल मुख्यातिथि होंगे जबकि इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, राज्य सभा उपसभापति हरिवंश तथा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर शामिल होंगे। पठानियां ने कहा कि स्मेलन के आयोजन स्बन्धी तैयारियाँ तथा अतिथियों के ठहरने की समुचित व्यवस्था कर दी गई है। इस स्मेलन में हिमाचल प्रदेश के सभी राज्यसभा तथा लोक सभा सदस्य को आमंत्रित किया है जबकि मंत्रीमंडल के सभी सदस्य तथा विधानसभा सदस्य भी विशेष रूप से आमंत्रित किए गए हैं।












