केशव बंसल ने जेईई एडवांस्ड में 382वां रैंक किया हासिल
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड में चंडीगढ़ के 33 छात्रों ने प्रतिष्ठित जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है, जो इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से सबसे कठिन मानी जाती है। इस उपलब्धि के शीर्ष पर केशव बंसल हैं, जिन्होंने ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 382 प्राप्त किया और टॉप रैंकर्स में अपना नाम दर्ज किया। छात्रों को बधाई देते हुए डॉ. सुरेंद्र चौहान, क्षेत्रीय निदेशक, आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने कहा कि यह परिणाम एईएसएल में अपनाई गई शैक्षिक कड़ी मेहनत और अनुशासन का प्रमाण हैं। हम अपने छात्रों की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस करते हैं और आईआईटी में उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।












