राहला में कापू क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, समाजसेवी ललित शर्मा रहे मुख्य अतिथि
द्रंग विधानसभा क्षेत्र के अति दुर्गम क्षेत्र राहला में 12 दिवसीय कापू क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता के शुभारम्भ युवा समाजसेवी ललित शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विशेष अतिथि के रूप में औट पीटीएफ के महासचिव नीरज सकलानी और मुख्य संरक्षक भीम सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे।
राहला के प्रधान भेद राम ने मुख्यतिथि को शॉल टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि जहां एक और युवा नशे की लत में फंसता जा रहा वहीं इस प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश की करीब 50 टीमें भाग ले रही है। पहला मैच पधर और टकोली के बीच खेला गया। जिसमें पधर टीम विजेता रही। इसमें पूर्ण चंद, अभिषेक, अरुण, पपु, तीर्थ राम, ओम चंद, पंकज, राकेश, चंद्रमणि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।












