जोगिंद्रनगर से नेरी- लडभड़ोल बस सेवा को किया जाए बहाल, लोग हो रहे परेशान
जोगिंद्रनगर से नेरी-लडभड़ोल रूट पर पिछले दो महीने से बस सेवा ठप है। कोठी के पास सड़क बंद होने के कारण बस को वाया खड़िहार होकर चलाया जा सकता है, लेकिन संबंधित अधिकारी और कर्मचारी जनता को सुविधा देने के इच्छुक नहीं दिख रहे हैं और सड़क के खराब व बंद होने का बहाना बनाते हैं। तथा बस को डोल में ही खड़ी कर देते हैं।लोगों का कहना है कि अधिकांश इन स्थानीय कर्मचारियों और अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्र क जनता की सुविधाओं से कुछ भी लेना-देना नहीं है सिर्फ अपने वेतन की चिंता है।
बैजनाथ डिपो के भी ऐसे ही हालत बताई जा रही हैं। बैजनाथ डिपो से चलने वाली शिमला और दिल्ली की बस सेवा भी पिछले दो महीनों से बंद है। इसके अलावा भी बैजनाथ से धर्मपुर, हरिद्वार सहित कई महत्वपूर्ण रूट बंद पड़े हैं। इन रूटों के बंद होने से लोगों को यात्रा करने में काफी दिक्कत हो रही है। अधिकारियों की इस लापरवाही से जनता में सरकार के प्रति भी असंतोष बढ़ता जा रहा है।
स्थानीय निवासियों ने सरकार और परिवहन विभाग से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है, ताकि लोगों को हो रही परेशानी से निजात मिल सके।
बयान
परिवहन विभाग के अधिकारियों को सड़क फिटनेस का प्रमाण पत्र दे दिया गया है। आज रक्क्तल के समीप पत्थर गिरे थे उन्हें हटा दिया गया है।
. पवन गुलेरिया, सहायक अभियंता, लडभड़ोल।












