जय दुर्गा मां कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं ने रचा इतिहास, प्रथम सेमेस्टर का परिणाम रहा शत-प्रतिशत
अटल मेडिकल रिसर्च विश्वविद्यालय द्वारा घोषित बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष (प्रथम सेमेस्टर) के परीक्षा परिणामों में जय दुर्गा मां कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम गौरवान्वित किया। कॉलेज का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें छात्रा साक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं द्वितीय स्थान पर ईवा, कंचन, कनीका, मनस्वी, राघवी, रिया और सेजल सहित सात छात्राओं ने स्थान प्राप्त कर कॉलेज की सफलता को और भी ऊंचाइयों तक पहुंचाया। कॉलेज के संस्थापक डॉ. राकेश धरवाल ने सभी छात्राओं को इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छात्राओं की यह मेहनत आने वाले समय में उन्हें बेहतर अवसर प्रदान करेगी। कॉलेज की प्रधानाचार्या छविता ने इस शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “यह सफलता बच्चों और शिक्षकों की कठिन मेहनत का नतीजा है। इस परिणाम ने आने वाले सेमेस्टर की दिशा तय कर दी है। हमें गर्व है कि हमारे छात्र-छात्राएं कॉलेज का नाम रोशन कर रहे हैं।” कॉलेज प्रबंधन ने इस अवसर पर सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और आगामी परीक्षाओं में भी इसी प्रकार का प्रदर्शन बनाए रखने का विश्वास जताया।












