छात्रों से साझा की ए क्लास प्राइवेट नौकरियों की जानकारी
क्रैक एकेडमी सुंदरनगर सेंटर द्वारा जवाहर लाल नेहरू राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय (जे.एन.एन.जी.ई.सी.) सुंदरनगर एवं अभिलाषी विश्वविद्यालय चैलचौक में कैरियर काउंसलिंग सेशन एवं सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा आधुनिक रोजगार संभावनाओं के बारे में मार्गदर्शन प्रदान करना था। इस सत्र में क्रैक एकेडमी के विशेषज्ञ वक्ताओं ने बैंकिंग, एसएससी, डिफेंस, यूपीएससी तथा निजी क्षेत्र की प्रमुख नौकरियों से संबंधित जानकारी साझा की और छात्रों के प्रश्नों के उत्तर दिए। विद्यार्थियों ने इस सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे अत्यंत उपयोगी बताया। महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय प्रशासन ने क्रैक एकेडमी के इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में ऐसे उपयोगी सत्रों के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की। क्रैक एकेडमी सुंदरनगर सेंटर दिल्ली वाली कोचिंग अब आपके शहर में, विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन एवं परीक्षा तैयारी के लिए समर्पित संस्था है, जो युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत है।












