आतंक के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस नीति: अनुराग
पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर अफ्रीकी देश मिस्र में आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस नीति को स्पष्ट किया। अनुराग ठाकुर आतंकवाद पर भारतीय सेना की कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को बेनकाब करने के उद्देश्य से भारत की ओर से विदेश यात्रा पर गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के ग्रुप-7 सांसदों के साथ प्रवासी भारतीयों व दूतावास के अधिकारियों से भी मिले। प्रतिनिधिमंडल ने मिस्र में मुस्तकबल वतन पार्टी के सीनेटरहोसम अल-खौली, सांसद हजम उमर, विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष, सीनेट के सदस्यों के साथ बैठक कर आतंकवाद पर भारत का रुख रखा। सीनेट ने भारत के साथ एकजुटता की बात को दोहराते हुए घनिष्ठ रणनीतिक साझेदारी को दिए जाने वाले महत्व को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।












