दीप प्रज्वलन के साथ चार दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ
"आध्यात्मिक वातावरण में दीप प्रज्वलन के साथ चार दिवसीय लाइफ स्किल एजुकेशन कैंप का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत ब्रह्माकुमारी बहनों एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप जलाकर की गई, जो ज्ञान, जागरूकता और आत्मिक उन्नति का प्रतीक रहा। बच्चों और अभिभावकों की उपस्थिति में शिव दर्शन भवन, रिवालसर का यह आयोजन प्रेरणादायक ऊर्जा से परिपूर्ण था। "आज से शुरू इस कार्यक्रम में बच्चों को राजयोग मेडिटेशन और चित्रकला के साथ साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी जाएगी।












