पंडोह में अपनी ही बंदूक बनी मौत, साफ सफाई करती बार खुब सिंह को लगी गोली
पंडोह के नेहरा-जरल में 42 वर्षीय खुब सिंह की अपनी ही टोपीदार बंदूक से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार खूब सिंह हर बार की तरह अपनी लाइसेंसी टोपीदार बंदूक की साफ-सफाई अपने घर के पिछे बैठ कर कर रहा था। तभी अचानक बड़ा धमाका हुआ तो उसकी पत्नी घर से बाहर निकली, देखा तो उसके पति तड़प रहे थे। आवाज सुनते ही इस पास के लोग भी इकठ्ठा हो गए। जब तक खूब सिंह को उठाने के लिए लोग आए उस से पहले ही उसके प्राण पखेरू उड़ गए। पंडोह पुलिस मौका पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। बीडीसी सदस्य खेम चंद ने बताया कि इस घटना ने एक परिवार को सकते में डाल दिया है। खूब सिंह बहुत ही निर्धन परिवार से हैं, उसके दो बेटे हैं। पिता शोभा राम पिछ्ले 10-11 वर्षों से पैरालाइज्ड हैं और बैड पर हैं। उन्होंने कहा कि यह एक दुर्घटना है, जबकि एसएचओ सदर देशराज ठाकुर ने बताया कि अभी जांच चल रही। स्पेशल टीम मौके पर आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।












