लॉर्ड्स में मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह
स्थानीय सुप्रसिद्ध पाठशाला लॉर्ड्स कान्वेंट स्कूल सरकाघाट में सोमवार को मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि स्कूल प्रबंधक कर्नल बलवंत सिंह बरारी रहे। इस समारोह में एनवायर्नमेंटल साइंस क्विज में विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि लॉर्ड्स के 12वीं कक्षा के अमन व अरुण ने हिमाचल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा आयोजित साइंस क्विज में पूरे हिमाचल में दूसरा स्थान हासिल कर सरकाघाट का नाम रोशन किया है। दोनों ही छात्रों को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में आयोजित समारोह में पीटरहॉफ शिमला में 50,000 रुपए के नगद इनाम व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य सपना ठाकुर ने बताया दोनों ही छात्र होनहार हैं और स्कूल की सभी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेते है। उन्होंने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।












