जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हर्षिता ठाकुर का दमदार प्रदर्शन
उपमंडल सरकाघाट के अंतर्गत आने वाले पौंटा स्कूल की होनहार खिलाड़ी हर्षिता ठाकुर ने हाल ही में संपन्न हुई जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सभी का दिल जीत लिया। उनके शानदार खेल की बदौलत जिला मंडी की टीम उपविजेता बनी । विद्यालय की प्रधानाचार्य ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हर्षिता अपने खेल के प्रति बेहद समर्पित और मेहनती है। उसकी लगन और जुनून ने ही इसे इस मुकाम तक पहुंचाया है। शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता अनुज कुमार ने बताया कि निरंतर अभ्यास और सही मार्गदर्शन से ही हर्षिता ने यह सफलता प्राप्त की। बेटी की इस कामयाबी से पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व की लहर है। स्थानीय लोगों का मानना है कि हर्षिता भविष्य में और भी ऊंचाइयां छूकर क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन करेगी।












