घर पर की मेहनत, क्लास में मिला मार्गदर्शन : सुरभि ने रचा सफलता का इतिहास
लॉर्ड्स कान्वेंट स्कूल सरकाघाट में सोमवार को मेधावी सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें स्कूल की सुरभि नेगी जिसने जेईई मैंस की परीक्षा उत्तीर्ण कर स्कूल का नाम रोशन किया, उसको हार पहनाकर सम्मानित किया। सुरभि ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों व स्कूल प्रबंधन को दिया। उसने बताया कि उसने साल भर घर में रहकर इस परीक्षा के लिए जीतोड़ मेहनत की और एनआईटी हमीरपुर में सीट पाकर गर्व महसूस कर रही है। सुरभि ने बताया कि उसने इस परीक्षा की तैयारी प्लस टू क्लास के साथ-साथ ही शुरू कर दी, जिसमें स्कूल के शिक्षकों ने क्लास में ही आईआईटी की कोचिंग प्रदान करते थे, उनसे इस परीक्षा को निकालने में बहुत मदद मिली। स्कूल प्रबंधक कर्नल बलवंत सिंह बरारी ने सुरभि के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और सभी को इस महान उपलब्धि पर बधाई दी।












