गागल में दो को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा गुरु पर्व
विश्व जागृति मिशन मंडी मंडल द्वारा 2 मई को परम पूज्य सदगुरु सुधांशु महाराज का जन्मोत्सव पर दो मई को हर्षोल्लास के साथ बनाया जाएगा। यह आयोजन हिमाचल धाम आश्रम गागल में प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक आयोजित होगा। मंडी मंडल के प्रधान कश्मीर सिंह ठाकुर ने सभी श्रद्धालुओं को परिवार सहित पहुंचने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में गणेश वंदना, भजन संकीर्तन, स्वाध्याय, आरती, प्रसाद एवं भंडारे की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।