डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, मंडी में आईआईएमयूएन मंडी का भव्य समापन
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल मंडी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय आईआईएमयूएन मंडी सम्मेलन का गरिमामयी और प्रेरणादायक वातावरण में सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को वैश्विक मुद्दों पर आधारित समिति चर्चाओं के माध्यम से नेतृत्व, कूटनीति और संप्रेषण कौशल विकसित करने का एक सशक्त मंच प्रदान करना था। समापन समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त मंडी नगर निगम आयुक्त एच.एस. राणा (एचएएस) रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के उत्साह और लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ की सराहना की तथा उन्हें जागरूक और सक्रिय नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। सम्मेलन में छह समितियों एचपीएलए, लोकसभा, यूएनडब्ल्यू, आईपीएल, डीआईएसईसी और आईसीआईरे का संचालन हुआ, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। एचपीएलए समिति में गौरी को बेस्ट डेलीगेट घोषित किया गया, जबकि रविंद्र कुमार ठाकुर (हाई कमेंडेशन), मैरी पराशर (स्पेशल मेंशन) तथा परिशा महाजन व अनिका को वर्बल मेंशन से नवाजा गया।
लोकसभा समिति में विभोर को बेस्ट डेलीगेट घोषित किया गया, साथ ही हरनाम सिंह, सार्थक कपूर, हितार्थ कपूर और ऋधिमा को भी सम्मानित किया गया। यूएनडब्ल्यू समिति में अध्य को सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि घोषित किया गया, जबकि ऐशान्या, दीपाक्षी कपूर, तेजस्विनी सिंह और अवंतिका ठाकुर को भी प्रशंसा प्राप्त हुई। आईपीएल समिति में नवजीत कौर को बेस्ट डेलीगेट चुना गया, वहीं एकलव्य बहल, ए.पी. आदि शंकरन, दक्ष आहूजा और अभय ठाकुर को विशेष सराहना मिली। डीआईएसईसी समिति में अन्वी को सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि घोषित किया गया और सान्वी सिंह, नलिनी, कृष्णा शर्मा तथा श्रिय को भी सम्मानित किया गया। आईसीआईजे समिति में अंकिता ठाकुर को बेस्ट जर्नलिस्ट और केसांग को बेस्ट फोटोग्राफर का पुरस्कार मिला। सर्वश्रेष्ठ समग्र प्रदर्शन पुरस्कार डीएवी सुंदरनगर को उनकी विभिन्न समितियों में उत्कृष्ट भागीदारी के लिए प्रदान किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य के.एस. गुलेरिया ने आईआईएमयूएन मंडी की मेजबानी पर गर्व व्यक्त किया और सभी प्रतिभागियों को उनके जोशपूर्ण एवं अर्थपूर्ण योगदान के लिए बधाई दी। उन्होंने आयोजक टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मंच विद्यार्थियों को सोचने, संवाद करने और वैश्विक नेतृत्व के लिए तैयार करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आईआईएमयूएन मंडी सम्मेलन सभी प्रतिभागियों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव साबित हुआ, जिसने युवाओं की वैश्विक मुद्दों में सहभागिता की अहमियत को पुनः स्थापित किया।












