टेंडर प्रक्रिया को पुन: पंचायतों को देना सराहनीय: गोबिंद
पंचायती राज महासंघ बल्ह मंडी के उपाध्यक्ष व बडसू पंचायत प्रधान गोबिंद राम वर्धन ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने महासंघ की मांगों को मान कर सबको राहत प्रदान की है। उन्होंने कहा कि कुछ प्रशासनिक अधिकारियों को षड्यंत्र था कि टेंडर प्रक्रिया को पंचायतों से छीन लिया जाए और उसके ब्लॉक लेवल पर किया जाए। लेकिन महासंघ मुख्यमंत्री को सारी बात बताई, जिस पर तत्काल फैसला लेते हुए टेंडर प्रक्रिया को पुन: पंचायतों को प्रदान कर दिया गया है। इसके साथ ही मनरेगा व अन्य 20 कार्यों पर लगी पाबंदी को हटा दिया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय में भी बढ़ोतरी कर सबके षड्यंत्र को विफल कर दिया गया है। इस सारे प्रकरण को मुख्यमंत्री ने बहुत ही सूझ बूझ से हल किया है, जिससे पंचायती राज महासंघ उनको बधाई देता है। इस मौके पर प्रधान संघ बल्ह के अध्यक्ष टेकचंद, उपाध्यक्ष व बडसू पंचायत प्रधान गोबिंद राम वर्धन, वीरेंद्र प्रधान मांडल, जितेंद्र नलसर, पन्ना लाल लौहारा, किशोरी लाल कोठी गहरी पंचायत व अन्य पंचायतों के प्रधान शामिल रहे।