भद्रवाड में छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भद्रवाड में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर कोच सुनील कुमार शेन ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सिखाए गए। यह गुर कक्षा 6वीं से 12वीं कक्षा तक की लगभग 69 लड़कियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया समग्र शिक्षा रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के समापन पर स्कूल प्रिंसिपल अश्विनी शर्मा ने सभी लड़कियों का मार्गदर्शन किया और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली सभी छात्राओं को मौके पर ही प्रमाण पत्र सौंपे। आपको बता दें कि यह प्रशिक्षण 19 अप्रैल से 22 अप्रैल तक दिया गया। आत्मरक्षा के इस प्रशिक्षण के दौरान स्कूल के प्रिंसिपल अश्विनी शर्मा एवं स्कूल स्टाफ मौजूद रहा। स्कूल स्टाफ ने कोच सुनील कुमार का धन्यवाद किया।