किसानों को बांटे अदरक व हल्दी के बीज
जाईका परियोजना के अंतर्गत, अदरक और हल्दी के बीज का वितरण मसाला खेती को बढ़ावा देना है, जिससे उनकी आय बढ़ सके और खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा मिल सके। इसी कड़ी में मंडी जिला की बहाव सिंचाई योजना देलग टिकरी, बहाव सिंचाई योजना खरखण खड्ड लियोटि, कंसा खड्ड पलोहटा तथा उठाऊ सिंचाई योजना कोटलु के कृषक समूहों को आत्म निर्भर बनने के लिए मसाला खेती अदरक व हल्दी के बीज वितरित किए गए। इसके अलावा विभिन्न कृषक समूहों के किसानों को सरकार द्वारा हल्दी के समर्थन मूल्य 90 रुपए किए जाने की जानकारी दी गई। साथ ही फसलों की वैज्ञानिक खेती, समयबद्व बुआई, जैविक उत्पादन, ग्रेडिंग व समूह विपणन के माध्यम से अधिक आय अर्जित करने बारे जानकारी साझा की गई, वहीं कृषकों को फसल योजना मूल्य, संवर्धन और सरकारी योजनाओं से अधिकतर लाभ उठाने के लिए जानकारी मुहैया करवाई गई। गोहर खंड के परियोजना अधिकारी नरेंद्र ने कहा कि अदरक व हल्दी जेसी मसाला खेती से किसानों की आर्थिकी बढ़ेगी।












