बच्चों को वितरित की मुफ्त स्टेशनरी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लड्डा में दूसरी बार अभिभावक अध्यापक स्टेशनरी प्रोत्साहन योजना का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके अंतर्गत पाठशाला प्रबंधन के द्वारा कक्षा छठी से दसवीं तक से दो जरूरतमंद और प्रतिभाशाली बच्चों का चयन किया गया। इस दौरान उन्हें पाठशाला के अध्यापक सुभाष चंद टी जीटी हिंदी तथा पाठशाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार गांव लड्डा द्वारा मुफ्त में स्टेशनरी वितरित की गई। इस वर्ष यह मुफ्त स्टेशनरी आदित्य सुपुत्र स्व. तिलक और अंशुल कुमारी सुपुत्री स्व. बल्बरिक ने वितरित की। पाठशाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया कि वह विशेष तौर से अध्यापक सुभाष चंद का धन्यवाद करता हैं जिन्होंने मेरे साथ योजना बनाकर मुझे ऐसा कार्य करने के लिए प्रेरित किया। पाठशाला के कार्यकारी प्रधानाचार्य अजय कुमार जी ने कहा कि अध्यापक सुभाष चंद वह पाठशाला प्रबंधन समिति के सदस्य सुरेश कुमार द्वारा प्रस्तुत यह एक बहुत ही अच्छी योजना है इससे न केवल पाठशाला में अध्यनरत छात्रों को लाभ होगा बल्कि उनकी उपलब्धि स्तर में भी सुधार आएगा।












