कटाह शीतला में श्रमिकों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित
जिला सिरमौर की ग्राम पंचायत कटाह शीतला में आज भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड सिरमौर, द्वारा बोर्ड में पंजीकृत कामगारों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
परितोष तोमर ने इस चिकित्सा शिविर के आयोजन में सहयोग देने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सिरमौर, डॉ० अमिताभ जैन, खंड चिकित्सा अधिकारी, धगेड़ा, डॉ० मोनिशा अग्रवाल तथा प्रधान ग्राम पंचायत कटाह शीतला, लक्ष्मी देवी, का आभार व्यक्त किया।












