धर्म संघ भूतनाथ मंदिर मंडी की नई कार्यकारिणी का गठन, भीम चंद सरोच अध्यक्ष
धर्म संघ भूतनाथ मंदिर मंडी की साधारण सभा 5 अगस्त 2025 को सरस्वती विद्या मंदिर, महाजन बाजार में संपन्न हुई। इस सभा में सर्वसम्मति से भीम चंद सरोच को संघ का अध्यक्ष चुना गया और यह निर्णय लिया गया कि नई कार्यकारिणी का गठन अध्यक्ष स्वयं करेंगे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष भीम चंद सरोच ने कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए हरीश वैद्य की अध्यक्षता में एक चार सदस्यीय उप समिति का गठन किया, जिसमें प्रकाश कश्यप, आर.के. शर्मा और ज्ञान चंद सैनी को सदस्य नामित किया गया। इस समिति को एक सप्ताह के भीतर कार्यकारिणी तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। समिति की सिफारिश पर अध्यक्ष द्वारा गठित नई कार्यकारिणी में हरीश वैद्य को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रकाश कश्यप व आर.के. शर्मा को उपाध्यक्ष, ज्ञान चंद सैनी को महासचिव, मुरारी लाल शर्मा को कोषाध्यक्ष, महेंद्र पाल राणा को वित्त सचिव, राजेन्द्र ठाकुर को प्रचार सचिव, खेम राज गुप्ता को कार्यालय सचिव, हेम राज शर्मा को कार्यालय सह सचिव और रेवती शर्मा को संगठन सचिव नियुक्त किया गया है।धर्म संघ की सलाहकार परिषद में बलबीर शर्मा को संरक्षक, ओमराज शर्मा को मुख्य सलाहकार, शिवपाल शर्मा और नरेंद्र कुमार चोपड़ा को सलाहकार, अनिल सेन और गीतांजलि शर्मा को कानूनी सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है।
कार्यकारिणी में शामिल सदस्य
नई कार्यकारिणी में सम्मिलित अन्य सदस्य हैं – प्रकाश धीमान, उत्तम सैनी, दीनानाथ सैनी, शमशेर मिन्हास, प्रकाश चन्द वैद्य, जयद्रथ शर्मा, रणजीत सिंह, प्रकाश चन्द शर्मा, नरेश धीमान, भगवान दास ठाकुर और यादवेंद्र शर्मा।
धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं से जुड़ाव का प्रयास
धर्म संघ ने नगर की विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं को भी अपने साथ जोड़ने का प्रयास किया है। इनमें शामिल हैं –
एम. एल. गुप्ता (महाजन सभा), चंद्रशेखर वैद्य (वीरमंडल), अशोक शर्मा (व्यापार मंडल), वीरेंद्र भट्ट (शीतला समाज पुरानी मंडी), राजेश्वरानन्द सरस्वती, मदन लाल शर्मा, देश राज राणा, भीमकाली मंदिर संस्थान, सिद्ध गणपति मंदिर ट्रस्ट, कबीर सभा, वाल्मीकि सभा, एच. पी. एक्स. सर्विसमैन लीग सदर, रविदास सभा, ब्राह्मण सभा, सनातन धर्म सभा, खत्री सभा, नागरिक सभा, विश्वकर्मा सभा तथा वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के प्रधान एवं महासचिव।












