सुंदरनगर के महादेव में रिहायशी मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
सुंदरनगर के महादेव में वीरवार सुबह एक रिहायशी मकान में आग लगने से लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार चंद्र चौधरी निवासी महादेव के मकान के दूसरी मंजिल में एकाएक आग लगने से रसोई और कमरे का सारा सामान जलकर राख हो गया।सूचना मिलने पर बीबीएमबी दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक लाखो का नुकसान हो चुका था। मौके पर पुलिस और राजस्व विभाग ने मौका कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है।












