बरोट में वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा बरोट द्वारा पंचायत घर बरोट में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान बरोट पंचायत के डॉक्टर रमेश ठाकुर व श्रवण कुमार, बार्ड सदस्य माया देवी सहित पंचायत के लगभग पच्चास महिलाओं व पुरुषों ने भाग लिया। शाखा प्रबंधक संजीव सकलानी ने बताया कि इस दौरान उनके द्वारा उपस्थित सभी लोगों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, स्वयं सहायता समूह के गठन बारे, एनआरएलएम योजनाओं तथा डिजिटल लेन-देन आदि की विस्तारपूर्वक जानकारियां प्रदान करवाई गई।












