छोटा भंगाल घाटी में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोहारड़ी में विश्व पर्यटन दिवस पर व्यंजनों की प्रदर्शनी आयोजित
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोहारड़ी में 27 सितम्बर को विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय परिसर में विभिन्न राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों की एक आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त कर रहे विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल सभी के आकर्षण का केंद्र रहे। प्रधानाचार्य रमेश कुमार, व्यावसायिक शिक्षक दविंद्र सिंह राणा, विद्यालय के समस्त अध्यापकगण एवं छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभिन्न व्यंजनों का स्वाद भी लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य रमेश कुमार ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और पर्यटन व सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी देते हुए सभी को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि स्थानीय संस्कृति और व्यंजन न केवल पर्यटन को बढ़ावा देते हैं, बल्कि सतत विकास के लिए भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।












