जेएनवी प्रवेश परीक्षा में लॉर्ड्स के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
स्थानीय सुप्रसिद्ध पाठशाला लॉर्ड्स कॉन्वेंट सरकाघाट के छात्रों का जेएनवी की प्रवेश परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। जिसमें रिआंशी ने 83.75 प्रतिशत अंक लेकर प्रदेश में 24वां स्थान हासिल किया। इसके अलावा निधि ने 70 प्रतिशत लेकर स्नेहल ने 68.75 प्रतिशत अंक लेकर, दैविक ने 66.25 प्रतिशत अंक लेकर, आस्था ने 63.75 प्रतिशत और शानवी ने 62.5 प्रतिशत अंक लेकर इस प्रवेश परीक्षा को उत्तीर्ण किया। स्कूल प्रबंधक कर्नल बलवंत सिंह बरारी और प्रधानाचार्य सपना ठाकुर ने सभी बच्चों उनके अभिभावकों तथा अध्यापकों को बधाई दी तथा छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।












