इंजीनियर रोहित दुबे बने मुख्य अभियंता, अब मुख्यमंत्री के गृह जिला हमीरपुर में देंगे सेवाएं
जल शक्ति विभाग सर्किल सुंदरनगर के अधीक्षण अभियंता इंजीनियर रोहित दुबे मुख्य अभियंता के पद पर पदोन्नति हो गए हैं। अब वे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिला हमीरपुर में बतौर मुख्य अभियंता अपनी सेवाएं देंगे। रोहित दुबे के नेतृत्व में विभाग ने विकास के कई आयाम स्थापित किए हैं। सुंदर नगर में इनका कार्यकाल बहुत ही स्मरणीय रहा है। मिलनसार व मधुर भाषी इंजीनियर रोहित दुबे ने अपनी कार्यशैली से अधिकारियों, कर्मचारियों तथा आम जनता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। पदोन्नत होने पर जल शक्ति विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा उनके मान सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जहां इन्होंने अपने अनुभव को साझा किया। इंजीनियर रोहित दुबे ने कहा कि सुंदर नगर में बिताया हुआ हर पल उन्हें आजीवन याद रहेगा। उन्होंने कहा कि मैंने प्रदेश के कई जिलों में सेवाएं दी मगर काम करने का जो वातावरण सुंदर नगर में है वह प्रदेश में दूसरी जगह कहीं भी नहीं है। उन्होंने कहा कि यहां का स्टाफ बहुत ही मेहनती व काम के प्रति समर्पित है। साथ ही यहां की जनता भी जागरूक है। उन्होंने कहा कि जीवन में कामयाब होने के लिए आत्मविश्वास व ईश्वर पर विश्वास होना बहुत ही जरूरी है। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता डिजाइन चीफ ऑफिस मंडी इंजीनियर हेमंत पुरी, अधिशासी अभियंता सुंदर नगर इंजीनियर रजत गर्ग, अधिशासी अभियंता डिजाइन इंजीनियर सत्य शर्मा, अधिशासी अभियंता मंडी राजकुमार सैनी, अधिशासी अभियंता पधर अरविंद वर्मा व अधिशासी अभियंता बग्गी संदीप चौधरी, सहायक अभियंता सुशील व पूनम सैनी सहित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने इंजीनियर रोहित दुबे को पदोन्नति की बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सभी वक्ताओं ने इंजीनियर रोहित दुबे के साथ बिताए हुए समय को लेकर अपने-अपने अनुभवों को साझा भी किया। सभी वक्ताओं ने कहा कि इंजीनियर रोहित दुबे के मार्गदर्शन में कार्य करने का जो मौका मिला वह हम सब का सौभाग्य था। भविष्य में इनके बताएं मार्ग पर चलकर विभाग को ऊंचाइयों पर ले जाने का पूरी लगन मेहनत से प्रयास करने का भी इस अवसर पर सभी ने संकल्प लिया। इस अवसर पर सहायक अभियंता सुंदर नगर दिनेश राणा,सहायक अभियंता निहरी शौर्य ठाकुर व सहायक अभियंता अलंकृत,अधीक्षक प्रथम श्रेणी तिलक शर्मा, अधीक्षक तेज सिंह, गीता देवी व रणजीत कुमार सीएचडीएम राकेश गुप्ता व एचडीएम मंजू बाला सहित विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।












