बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता चुनाहन का होगा अपना कार्यालय, चुनाहन अनुभाग के लिए 22 करोड़ रुपए मंजूर
पिछले कई दशकों से किराए के भवन में चल रहे बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता चुनाहन का अब अपना कार्यालय होगा। अनुभाग चुनाहन के लिए 22 लाख रुपए की धनराशि बिजली बोर्ड ने मंजूर की है। टेंडर प्रक्रिया एवं औपचारिकताएं पूर्ण कर बोर्ड ने कार्य शुरू कर दिया है। अक्टूबर माह तक निर्माण कार्य पूर्ण करने का लक्षण निर्धारित किया गया है। अभी तक यह कार्यालय निजी भवन में वर्षों से चल रहा है मगर अब भवन का निर्माण 33 केवी सब स्टेशन के साथ किया जा रहा है। बीबीएमबी नहर किनारे बिजली बोर्ड के सब स्टेशन स्थल पर बोर्ड की अपनी भूमि है जिस पर यह निर्माण कार्य चल रहा है। विद्युत उपमंडल बग्गी के सहायक अभियंता राजेंद्र शर्मा ने बताया कि पिछले लंबे समय से स्थानीय जनता की मांग थी जिसके आधार पर निर्माण कार्य शुरू किया गया है जिसे अक्टूबर माह तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि कनिष्ठ अभियंता का अपना कार्यालय होने से यहां कार्यरत कर्मचारियों तथा स्थानीय जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा।












