डॉक्टर दीक्षा लड़वाल ने पुरी की स्नातक चिकित्सा एमबीबीएस की पढ़ाई
संधोल तहसील की नेरी पंचायत के गांव गलू के डॉक्टर दुनी चंद लड़वाल व डॉक्टर शोभा की सुपुत्री कुमारी दीक्षा लड़वाल ने अपनी स्नातक चिकित्सा एमबीबीएस की पढ़ाई पूर्ण कर ली है। डॉक्टर दीक्षा लड़वाल ने वर्तमान चालू सत्र में महर्षि मारकंडेश्वर विश्वविद्यालय सोलन से डॉक्टर की उपाधि हासिल की। डॉक्टर दिक्षा लड़वाल के दादा स्वर्गीय सूबेदार मिचन चंद व अपने माता-पिता का सपना कड़ी मेहनत करके साकार कर दिया है।वह चिकित्सा के क्षेत्र में सेवा करने वाली प्रथम डॉक्टर बनी है। डॉक्टर दीक्षा लड़वाल की प्रारंभिक शिक्षा शिमला में हुई है।डॉक्टर दीक्षा लड़वाड़ के पिता डॉ दुनी चंद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में जैव प्रौद्योगिकी विभाग में अध्यक्ष है व माता डॉक्टर शोभा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में हिंदी विभाग में अध्यक्ष पद पर कार्यरत है। डॉक्टर दीक्षा लड़वाल की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है डॉक्टर दीक्षा लड़वाल द्वारा चिकित्सा की पढ़ाई पूरी करने पर क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी है और उसके सुखद भविष्य की कामना की है।