जिला स्तरीय ग्रेप्पलिंग प्रतियोगिता सम्पन्न
हिमाचल प्रदेश एमेच्योर ग्रेप्पलिंग संघ के तत्वावधान में जिला मंडी एमेच्योर ग्रेप्पलिंग संघ द्वारा जिला स्तरीय ग्रेप्पलिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव संजू डोगरा द्वारा किया गया। यह प्रतियोगिता लाल बहादुर शास्त्री हाई स्कूल छातर में आयोजित की गई जिसमें लगभग 90 खिलाड़ियो अपना प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता का समापन प्रसिद्ध समाजसेवी निर्मल सिंह (भोला भाई) ने किया। इन्होंने विजेता खिलाड़ियो को मैडल व सर्टिफिकेट देकर समानित किया। जिला स्तरीय ग्रेप्पलिंग प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी 12 अप्रैल 2025 को राज्य स्तरीय ग्रेप्पलिंग प्रतियोगिता जिसका आयोजन अल्फा पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल खरोटा बरठीं में जिला बिलासपुर में किया जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जो विजेता खिलाड़ी रहेंगे, वो आगामी 18वीं राष्ट्रीय ग्रेप्पलिंग प्रतियोगिता नाशिक महाराष्ट्र में शिरकत करेंगे।