धार्मिक सामग्रियों के दस्तावेजीकरण प्रलेखन पर चर्चा
राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सुंदरनगर में क्षेत्रीय आयुर्वेद संस्थान पंडोह मंडी केंद्रीय आयुर्वेद विज्ञान अनुसंधान परिषद आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा भारत में विभिन्न क्षेत्रीय धार्मिक प्रथाओं और अनुष्ठानों में उपयोग किए जाने वाले पौधों, धातुओं, खनिजों और पशु उत्पादन और अन्य सामग्रियों का दस्तावेजीकरण प्रलेखन के बारे में चर्चा की गई। इसके साथ ही धार्मिक प्रथाओं, अनुष्ठान और संस्कारों के बारे में विस्तृत चर्चा एवं दस्तावेजीकरण किया गया, जिसमें डॉक्टर केशवानंद कौशल, महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. सुशील गौतम, डॉ. मंजीत कुमार, डॉ. रोहित कुमार, आचार्य अक्षय कुमार, संजीव कुमार ने भाग लिया।












